जेडीयू के नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पिछले दिनों बजरंग दल पर रोक लगाने की बात कही जिसके बाद इस पर खूब सियासी बयानबाजी हो रही है.. कौशलेंद्र कुमार के बयान से एक कदम आगे बढ़कर जाप प्रमुख पप्पू यादव ने तो बजरंग दल के साथ विश्व हिन्दू परिषद पर भी बैन लगाने की मांग कर दी.. बजरंग दल पर बैन की मांग के बाद बीजेपी ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.. बीजेपी नेता और केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा बिहार में अगर बजरंग दल पर बैन लगेगा तो सभी मस्जिदों को भी बंद करवाना पड़ेगा.. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजरंगबली और बजरंग दल पर रोक लगाने की बात कहकर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है.. मुसलमानों के वोट लेने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं.. दरअसल इसके पीछे की मंशा है कि हिंदुओं के खिलाफ बोलेंगे तो मुसलमानों का वोट हासिल होगा.. गिरिराज सिंह ने बिहार में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर हो रहे हंगामे पर भी अपनी बात रखी.. उन्होंने कहा विनाश काले विपरीत बुद्धि.. बिहार सरकार में अगर दम है तो धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को रोक कर दिखाए.. #bihar #girirajsingh #rjd #jdu #bjp #bababageshwar #bajrangdal #castecensus