Mocha Cyclone : 'मोका' ने बदली दिशा, बांग्लादेश और म्यांमार में मचाएगा तबाही! | #TV9D

'मोका' अब खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसका असर दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर भी पड़ सकता है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, साइक्लोन के चलते अगर बाढ़ या लैंडस्लाइड होता है तो ये बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर पर स्थित रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप को तबाह कर सकता है। इस रिफ्यूजी कैंप में करीब 8 लाख 80 हजार रोहिंग्या रहते हैं। 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।