रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर कार्निवाल के तहत शुरू हुये ऑडिशन

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ऊधमसिंह नगर कार्निवाल के तहत खटीमा में ब्लॉक स्तरीय ऑडिशन हुये। ऑडिशन में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। रविवार को ब्लॉक स्तरीय योग और संगीत प्रतियोगिता का ऑडिशन सिटी कान्वेंट स्कूल में हुआ। ऑडिशन का उद्घाटन कुमाऊँ विश्वविद्यालय के योग विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नवीन भट्ट और जिला कोऑर्डिनेटर प्रवीण उपाध्याय ने किया। कार्निवाल में खटीमा के दर्जनों सरकारी, अर्ध्द सरकारी, प्राइवेट स्कूल के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।