कानपुर न्यूज:- बैंकों के हड़ताल से 1200 करोड़ का लेनदेन हुआ ठप। इमारत ढहने के मामले में तीन को जेल।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - केन्द्रीय श्रम संगठनों के आवह्न पर बैंकों के कर्मचारियों ने किया हड़ताल। 1200 करोड़ का लेनदेन रहा ठप। सड़को पर उतर कर किया हड़ताल। - कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से अलीगढ़, मुरादाबाद और चित्रकूट के लिए शुरू हुई फ्लाइट। श्रीवस्ती के लिए भी जल्द उड़ेंगे विमान। डीजीसीए ने दिया अनुमति। - ठंड से कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीज आ रहे अस्पताल।हैलट और उर्सला में रोजाना 250-300 मरीजों के सैंपल भेजे जा रहे। 2 की मौत, 153 नए मामले। - कुली बाजार में जर्जर इमारत ढहने के मामले में तीन आरोपियों को भेजा जेल। एक को उम्र ज्यादा होने के चलते पूछताछ के बाद छोड़ा। - शादियों में कोरोना की गाइडलाइंस का दिखा पालन। मास्क, सेनेटाइजर और तापमान भी हो रहा चेक।बिना मास्क के पहुंच रहे मेहमान।