कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच BMC ने मुंबई में 1305 इमारतों को किया सील

मुंबई में अचानक कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी की वजह से बीएमसी ने पाबंदी शुरू कर दी है। मुंबई में 1305 इमारतों को सील कर दिया गया है। इनमें 71,838 परिवार रहते हैं। मुंबई में 2749 केस आने के बाद बीएमसी ने यह फैसला लिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। इसमें कहा गया था कि यदि किसी बिल्डिंग में पांच या उससे ज्यादा कोरोना के मामले मिलते हैं तो फिर पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर मरीज होम क्वारंटाइन में रहना पसंद करता है तो फिर उसके हाथों में स्टैंप लगाया जाएगा।