कानपुर न्यूज:- महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा खरार्टे की खतरनाक बीमारी। एडीजी ने पुलिस टीम को गश्त के दिए निर्देश।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - एडीजी जोन ने चकेरी थाने में किया निरीक्षण। बावरियों के वारदातों को लेकर पुलिस टीम को गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश। - सोमवार से खुले कॉलेज और विवि। तापमान और मास्क चेकिंग के बाद मिला प्रवेश। विवि में मास्क न लगाने पर 100 रुपए तक जुर्माना। - कोरोना बन रहा बहुरूपिया। कमर और गर्दन दर्द से शुरू हो रहा कोरोना। न्यूरो कोविड में संक्रमित मरीजों की हुई पुष्टि। 2 की मौत और 133 नए मामले। -ईएनटी के डॉक्टरों ने शोध में बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम आते हैं खरार्टे। मोटे लोगों में 70 फीसदी से अधिक है दिक्कत। - कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी महिलाओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान शिव और विष्णू की पूजा की। समृद्धि और कोरोना मुक्ति की कामना की।