HTLS 2020: निक जोनास ने बताया, भारत में लड़कियों के जीजू कहने पर कैसा फील करते हैं

प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले उनके अमेरिकी पति निक जोनास भारत के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते थे। इसके बाद भी वह भारत के कल्चर को काफी पसंद करते हैं। यहां तक कि उन्होंने शादी भी हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाज से की थी। फिर भी भारत की फैमिली वैल्यूज और रिश्तों के बारे में समझना उनके लिए काफी रोचक रहा है। प्रियंका चोपड़ा की कई बहनों और अन्य लड़कियों की ओर से जीजू कहे जाने पर वह कैसा फील करते हैं, इस पर जोनास ने कहा कि मैं उन लड़कियों की बहन के पति के तौर पर बेहद खुश हूं।