JP Nadda: 'बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी वरिष्ठ नेताओं के कामकाज पर खड़े किए सवाल '|TV9MPCG

Vo1: मध्यप्रदेश मे होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.. प्रदेश भाजपा कार्यालय के नए भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिनभर में पार्टी कई नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बात की... और फिर शाम को हुई कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के कामकाज पर सवाल ही खड़े कर दिए.... लगभग ढाई घंटे चली इस बैठक में जे पी नड्डा ने कहा कि ये बैठक सलाहकार समिति की नहीं है.. बल्कि एग्जीक्यूट करने वाली कमेटी बैठक है... और इस बैठक को लेकर ही टीम वर्क का पूरी तरह अभाव सामने दिख रहा है.. विधानसभा और लोकसभा चुनाव का समय अब ज्यदा दूर नही है... ऐसे में टीम साथ काम करेगी, तो ज्यादा बेहतर होगा...