यूपीएसईई में शहर के हर्षित प्रदेश टॉपर। फ्लाईओवर पर पलटी कार, तीन घायल।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - नगर निगम में पुलिस बैरिकेडिंग बाद भी सपा के विधायकों ने बोला हल्ला। कहा नगर निगम गब्बर सिंह है। हाउस टैक्स और भैंसों को लूट रहे हैं। - कोरोना संक्रमितों के लिए काल बनी विटामिन-डी की कमी। अतिरिक्त सप्लीमेंट देकर जान बचाने में हुए कामयाब। रिसर्च में 65 मरीज में से 15 में कमी। -एमसीए में शहर के हर्षित ओमर बने प्रदेश टॉपर। एकेटीयू ने यूपीएसईई का परिणाम घोषित किया। बीटेक में शहर के ज्ञानेन्द्र कुमार की प्रदेश में 15वीं रैंक। - अहिरवां फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी। कार में सवार तीन घायल। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भेज हटवाई कार। - खून के काला कारोबार को तीमारदार दे रहे हवा। खुद को न देना पड़े खून इसलिए 5 हजार तक खरीद रहे यूनिट। पेशेवर तीमारदारों के दे रहे झांसा।