बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई.. दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.. तकरीबन 20 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उद्घोषणा की कि प्लेन को वापस पटना लौटाना होगा जिसके बाद सभी यात्री डर गए.. एक यात्री ने बताया कि जैसे ही अनाउंसमेंट किया गया.. फ्लाइट अटेंडेंट्स ने हेड्सडाउन करने की बात कही.. सभी लोग भगवान का नाम लेने लगे.. फिर तेज झटके के साथ फ्लाइट जमीन पर टकराई.. लोगों का कहना है कि पायलट की सूझबूझ से बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया.. इंजन में गड़बड़ी होने के बाद पायलट ने बहुत समझदारी से काम लिया और फ्लाइट को संभाला.. लैंडिंग होते ही पूरे प्लेन में जयघोष हुआ बजरंग बली की जय..