पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग। गंगा बैराज से हटाई गईं दुकानें। हाथरस दोषियों के लिए फांसी की मांग।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - मंधना में पेंट फैक्ट्री में लगी आग। आठ दमकल की गाड़ियां दो घंटे बाद पा सकी काबू। लगभग 50 से अधिक धमाके। 100 मी तक की दूरी में गिरे ड्रमों के टुकड़े। - गंगा बैराज पर सुंदरी करण के लिए केडीए और सिंचाई विभाग ने एक्शन में आकर हटवाई दुकानें। मिट्टी को बराबर करके लगाए जाएंगे पेड़ पौधे। - आईपीएल मैच में सट्टी खिलाने वाले तीन सटोरी गिरफ्तार, एक फरार। 29.05 लाख रुपए, 7 मोबाइल और एक रजिस्टर पुलिस ने किया बरामद। - जीएसवीएम ने शासन को भेजी कोरोना ऑडिट रिपोर्ट। 70 फीसदी लोगों की अस्पताल देरी से पहुंचने में मौत। अब तक 1425 ठीक, 511 की मौत। -अभिभावक संघ ने पुतले के फांसी से लटका हाथरस के आरोपियों के लिए की फांसी की मांग। महिला सुरक्षा के लिए सख्त नियम बनाने की अपील।