दिल्ली में सर्दी और कोहरे का कहर बढ़ा, 1.1 डिग्री तक गिरा तापमान

नए साल के पहले दिन घनी धुंध की चादर में लिपटी राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में शुक्रवार को सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर शून्य के करीब पहुंच गई। यह 14 वर्षों में सबसे कम तापमान है, इससे पहले 8 जनवरी 2006 को 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।