उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन,...

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा व बीजेपी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले भाजपा मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता गेट के सामने बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया। पुलिस के हटाने पर कार्यकर्ता विधानसभा के समक्ष पहुंच गए और वही सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार पर बिगड़ती कानून व्यवस्था व बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को रोक न पाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।