शादी रचाने घोड़े पर सवार हो झूमती निकली एयर होस्टेस दुल्हन

अनोखी शादी... घोड़े पर दुल्हन और पीछे लड़की वाले। बारात पहुंची लड़के के यहां। चौंकिए मत। ऐसा ही हुआ है। एयर होस्टेस दुल्हन घोड़े पर झूमती -गाती आगे-आगे चल रही थी और दूल्हा पीछे कार पर। बारात में शामिल महिलाएं भी झूम रही थी। यह नजारा मंगलवार को शहर के चांदचौरा रोड में देखने को मिला। इस नायाब लम्हे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।