जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद एक बार फिर केंद्र सरकार के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में आतंकवाद और पत्थरबाजी पर काबू पाने में सफल हुई है। हालांकि केंद्र ने कुछ ऐसे भी काम किए जो प्रदेश की जनता के हित में नहीं थे, जैसे कि अनुच्छेद 370। गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'ऐसे कई काम हैं जो केंद्र को यहां नहीं करने चाहिए थे, जैसे अनुच्छेद 370 हटाना यहां के लोगों के हित में नहीं था लेकिन एक बात तय है कि आतंकवाद और पथराव की घटनाओं पर रोक लगी है।'