Atique Ahmed: अतीक अहमद के नैनी सेंट्रल जेल पहुंचने से पहले अधिकारियों ने कर ली सारी सेटिंग। TV9UPUK

साबरमती जेल से माफिया अतीक अहमद.. और बरेली जेल से उसके भाई अशरफ के प्रयागराज आगमन से पहले.. नैनी सेंट्रल जेल के अंदर सरगर्मियां बढ़ गई हैं.. बुधवार सुबह जेल के अंदर छापा पड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया.. बाद में पता चला कि.. अतीक अहमद और अशरफ को नैनी जेल लाने से पहले.. सेंट्रल जेल नैनी का पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया.. डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बुधवार को केंद्रीय कारागार के बैरकों को देखा.. अतीक को जिस अतिरिक्त बैरक में रखा जाना है.. उसमें लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया गया.. इस दौरान आइपीएस अधिकारी शिवहरि मीणा भी मौजूद थे.. तमाम अधिकारी करीब 2 घंटे जेल के अंदर रहे.. वहां के इंट्री से लेकर ड्यूटी रजिस्टर तक चेक किया.. और जेल अधिकारियों के साथ-साथ वहां के बंदियों.. और नंबरदारों से भी बातचीत की.. हालाकि अंदर क्या हुआ? इस बारे में ना तो पर्यवेक्षक कुछ बोले.. और न ही जेल प्रशासन ही कुछ बोलने को तैयार हुए.. आपको बता दें क‍ि.. अतीक और अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाया जा रहा है.. उस पर इस हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है.. इससे पहले, 26 मार्च को भी यूपी पुलिस.. अतीक को प्रयागराज लाई थी.. तब उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की कोर्ट में पेशी हुई थी.. इसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.. इसके बाद अतीक को वापस साबरमती जेल लाया गया था।