Gold के जेवरात की बिक्री पर HUID Hallmark हुआ अनिवार्य | Jewellery | Career Mantra by Dinesh Pathak

HUID Hallmark on Gold Jewellery | Career Mantra by Dinesh Pathak | भारत सरकार ने आगामी एक अप्रैल 2023 से सोने के जेवरात की बिक्री पर हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID अनिवार्य कर दिया है| ऐसे में जानना जरूरी है कि हॉलमार्क सोना क्या है? जब आप सोना खरीद रहे हैं, वह शुद्ध है या नहीं है। इसकी जांच भारतीय मानक ब्यूरो करती है। यह संस्था सोना, चांदी और दूसरी कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी या कलाकृतियों की जांच करती है। अगर धातु शुद्ध है तो इसे एक टैग दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को ही हॉलमार्क कहा जाता है।