औरंगाबाद -धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रही है सरकार: कन्हैया कुमार

बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि राजनीति में धर्म को मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। विकास का ढोलक फूट गया है। राम मंदिर और 370 पर ध्रुवीकरण हुआ था लेकिन अब संभव नहीं है। 2019 में लोगों ने कहा कि मोदी जी से ही दिल लगाएंगे लेकिन अब पछता रहे हैं। कन्हैया ने आगे कहा कि सरकार कहती है कि यहां लोगों के पास स्किल नहीं है, लेकिन यहां इतना स्किल है कि चना का सत्तू और दाल दोनों बनाते हैं।