नैनीताल के पर्यटक स्थल चाइना पीक की पहाड़ी में भू-स्खलन का दौर जारी

नैनीताल के पर्यटक स्थल चाइना पीक की पहाड़ी में भू-स्खलन का दौर जारी है। रविवार को,यहां एकाएक भरभराकर पहाड़ी दरकने से दहशत फैल गई। पत्थर,गिरने से क्षेत्रवासियों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन,से निरीक्षण कर भू-स्खलन पर नियंत्रण करने की मांग,की है। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चाइना पीक की पहाड़ी पर भू-स्खलन शुरू,हो गया। इस बीच धूल तथा मलबे का गुबार दिखाई दिया। पहाड़ी के ठीक नीचे यानी,सैनिक स्कूल क्षेत्र में रह रहे स्थानीय लोग यहां से किनारे हो गए। हालांकि पत्थर नीचे नहीं पहुंचे।