herSTART Startup platform for women | Career Mantra by Dinesh Pathak | ‘herSTART’ क्या है? यह कैसे काम करता है? किसकी मदद के लिए इसे बनाया गया है? ये सवाल आपके सामने किसी भी एग्जाम में या सकते हैं| गुजरात यूनिवर्सिटी स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल ने ‘herSTART’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है| इस प्लेटफार्म का उद्देश्य महिला उद्यमियों को मुफ्त में संसाधन और प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान करना है। यह उनके लिए डिजिटल कम्युनिटी क्रिएट करेगा और उनकी सफलता की कहानियों को फैलाने में मददगार होगा| अक्तूबर 2022 में विकसित प्लेटफॉर्म महिला उद्यमियों को विभिन्न सरकारी और निजी उद्यमों से जुड़ने में भी मदद करेगा। भारत सरकार ने स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के लिए विभिन्न नीतिगत सुधार किये हैं, यह भी उन्हीं में से एक है|