विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मां सरला बोलीं- हर साल जाता था महाकाल मंदिर

कानपुर एनकाउंटर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी विकास दुबे गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है। मध्य प्रदेश पुलिस आज दोपहर विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी के बाद गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी पुलिस रिमांड पर लेगी।