देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है ।आसमान से ऐसे लग रहा है कि मानो आग बरस रही हो ,रही सही कसर लू की थपेड़े पूरी कर रही हैं ,लेकिन इसके विपरीत जम्मू कश्मीर के जम्मू डिवीज़न के अंतर्गत आते भद्रवाह में बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटक देश के कोने-कोने से भारी संख्या में पहुंच रहे हैं और इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे है। पर्यटकों का जमावड़ा इन दिनों भद्रवाह में देखा जा रहा है। पर्यटक देश के कोने कोने से भद्रवाह पहुंच रहे हैं क्योंकि भद्रवाह में अभी भी कई ऐसे स्थान हैं जिन स्थानों में बर्फ मौजूद है जिनमे छत्तरग़ल्ला और गुलडंडा मुख्य है। जैसे कि हम जानते हैं कि अभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी है और इस तपती गर्मी में पर्यटकों की पहली पसंद पहाड़ होते हैं। और इस समय जम्मू-कश्मीर का भद्रवाह पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है और यहां बर्फबारी का लुत्फ सभी उठा रहे हैं। खुद सुनिए पर्यटकों से उनके एक्सपीरिएंस के बारे में.