किस पर्वतारोही ने रिकार्ड 27 बार Mount Everest को चूमा ? | Nepali Climber Kami Rita Sherpa

Nepali Mount Everest Climber Kami Rita Sherpa sets New Record | Pathak Sir ki Class | किसी भी पर्वतारोही के लिए एक बार एवरेस्ट चढ़ना महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है और यहाँ नेपाली कामी रीता शेरपा 17 मई 2023 तक 27 बार एवरेस्ट की चोटी को चूम चुके हैं. कामी रीता ने खुद को पर्वतारोहण की दुनिया में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है। 4 मई, 2023 को पासंग दावा शेरपा ने 26 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर कामी रीता शेरपा की बराबरी कर ली थी. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई 8,849 मीटर है। एवरेस्ट पर चढ़ने वाले हर पर्वतारोही के गाइड इन शेरपाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. यह वर्ष माउंट एवरेस्ट की पहली चढ़ाई की 70वीं वर्षगांठ है। न्यूज़ीलैण्ड के एडमंड हिलेरी और शेरपा गाइड तेनजिंग नोर्गे ने 1953 में इस उपलब्धि को हासिल किया था।