शाहजहांपुर: झारखंड में कांग्रेस की जीत पर शाहजहांपुर में खुशी, जितिन प्रसाद के आवास पर आतिशबाजी

झारखंड में कांग्रेस की जीत होने पर पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद के शाहजहांपुर,आवास पर आतिशबाजी हुई। जितिन प्रसाद झारखंड,में कांग्रेस के स्टार प्रचारक थे। झारखंड में कांग्रेस पार्टी,के जीतने पर कार्यकर्ताओं ने जितिन प्रसाद को,माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जितिन प्रसाद ने कहा कि,भाजपा को झारखंड की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया है। सीएए और एनआरसी,जैसे मसलों पर भाजपा ने जो किया है, उसका जवाब झारखंड की जनता ने भाजपा को दे दिया है।