पाकिस्तान- लॉकडाउन में नमाज करने से रोका तो भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, पीट कर भगाया

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरी दनियाभर में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस-प्रशासन अगली कतार में खड़े हैं, मगर कुछ लोग हैं जो इनके जज्बे को सलाम करने के बजाय इन पर पत्थर बरसाने का काम कर रह हैं। विश्वव्यापी कोरोना का कहर झेल रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पुलिस पर पत्थरबाजी की घटना देखने को मिली है। करांची में लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को नमाज से रोके जाने पर स्थायीय लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाएं और उन्हें जान बचाकर भागने पर मजबूर कर दिया।