Afghanistan-Taliban: अफगानिस्तान में एक बार फिर बड़ी संख्या में लड़कियों को टार्गेट किया गया है. उत्तरी अफगानिस्तान में कम से कम 80 लड़कियों को पॉइजन दे दिया गया. बाद में उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घटना शनिवार और रविवार की है, जब लड़कियां स्कूल में थीं. तालिबानी कब्जे के बाद यह इस तरह की पहली घटना है, लेकिन पहले भी बड़ी संख्या में लड़कियों पर इस तरह के हमले हुए हैं. 10 हजार से ज्यादा अफगान लड़कियां इस तरह के हमले का शिकार हुई हैं. #afghanistan #schoolpoisoning