कानपुर न्यूज:- मृतक पिंटू निषाद के परिजनों से मिलने पहुंची मंत्री। मासूम से किया गैंगरेप। शहर में बढ़ने लगे कोरोना के केस।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - वाजिदपुर घटना में मृतक पिंटू निषाद के परिजनों से मिलने पहुंची मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। कहा सीएम योगी के निर्देश पर दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई। 6 लाख की दी आर्थिक मदद। - दीवाली के बाद संभावित कोरोना की दूसरी लहर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी। शहर में बीते एक सप्ताह से बढ़े केस। 24 घंटे में 3 की मौत, 172 नए मरीज मिले। - नि:संतान दंपति के कारण छह साल की मासूम से गैंगरेप के बाद की हत्या। भतीजे ने दोस्त संग गांव की बच्ची अगवा कर गैगरेप कर काटे अंग। फिर दंपति ने खाया कलेजा। - शहर में छठ पूजा की शुरू हुई तैयारिया। आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए नगर निगम के कर्मचारियों ने शुरू की साफ सफाई। गंगा और नहर किनारे बनाया पूजा का स्थान।