Pathak Sir ki Class: अफसर नहीं बन पाए तो प्लान-B क्या है? | Civil Services Exams

Civil Services Exams | Dinesh Pathak Sir ki Class: सिविल सर्विसेज एग्जाम से जुड़े कुछ फैक्ट्स: अब इस एग्जाम में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स का सेलेक्शन होते हुए देखा जा रहा है| यह कोई साल-दो साल से नहीं बल्कि बीते कई बरस का ट्रेंड यही है| सबसे ज्यादा 50 फीसदी से ज्यादा कब्जा तो इंजीनियर साहेबान कर ले रहे हैं| कुछ सात-आठ परसेंट डॉक्टर साहेबान भी सफल होते हुए देखे जाते जा रहे हैं| बाकी बची हुई सीटों पर अन्य कामयाब हो रहे हैं|