कानपुर न्यूज:- केडीए की हड़ताल समाप्त, अब दलालों को नहीं मिलेगा प्रवेश। किसान अंदोलन के समर्थन में किसानों ने लगाया जाम।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - कुली बाजार हादसे का शिकार हुए 23 परिवारों को पुनर्वास दिलाने के लिए विधायक ने दिया धरना। वीडियो कॉनफ्रेंसिंग से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांगी मदद। - कोविड अस्पताल में हांफ रहे भर्ती बुजुर्ग को प्लाज्मा की जरूरत पर बेटा प्लाज्मा देने को तैयार नहीं।रिश्तेदारों के बाद नेता और अफसरों से की सिफरिशें। -मांगो के माने के बाद केडीए की हड़ताल हुई समाप्त। सचिव ने कहा पुरानी सुविधा बहाल होगी। रजिस्ट्री और फ्री होल्ड कैंप केडीए में लगेंगे। पास होगा प्रवेश। -किसान आंदोलन के समर्थन भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने रामादेवी फ्लाईओवर को जाम करने का किया प्रयास। पीएसी ने समझा-बुझा कर खाली कराया हाईवे।