कानपुर न्यूज:- एमडी ने कहा मेट्रो से नहीं लगे शहर में जाम। मकनपुर में दहशत का माहौल।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - कांशीराम अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत पर हंगामा। परिजनों का आरोप लापरवाही से हुई मौत। फोन चोरी कर नही कराई बात। - मकनपुर बवाल के बाद अरोपी और पांच उपद्री हुए गिरफ्तार। दहशत का माहौल, नहीं खुली दुकाने। तैनात की फोर्स दिलाया सुरक्षा का भरोसा। - सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में दिखी तेजी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग। कहा अपराध व आत्महत्या को भी रोके सरकार। - चमनगंज थाने से टॉयलेट के दौरान मुंशी को धक्का देकर भाग निकला शातिर जावेद। पुलिस टीम लगातार दे रही दबिश। दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज। - यूपीएमआरसी के प्रबन्धक कुमार केशव ने किया निरीक्षण। कहा ट्रैक निर्माण से नहीं लगना चाहिए शहर में जाम। एलिवेटेड ट्रैक का भी किया निरीक्षण।