Kedarnath: आपदा के 10 साल बाद इतना बदल गया केदारनाथ धाम। TV9UPUK

ग्याहरवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ में 2013 में आज के ही के दिन 16-17 जून 2013 को केदारनाथ में एक भंयकर त्रासदी आयी थी और इस आपदा की त्रासदी के जख्म आज भी केदारनाथ से लेकर केदार घाटी में दिखाई दे रहे हैं इन जख्मों को भरने के लिए केन्द्र सरकार राज्य सरकार और जिला प्रशासन हर कोशिश कर रहा है। 16 -17 जून 2013 को आई आपदा को आज 10 साल पूरे हो चुके हैं और केदारनाथ में जो जल प्रलय आयी थी, उस जल प्रलय में भगवान केदारनाथ यानि केदारबाबा के गुरू ईशानेश्रवर बाबा का मंदिर भी इस आपदा में छतिग्रस्त हो गया था... 10 साल बीत जाने के बाद भी उनका मंदिर नही बन पाया था। अब जाकर ईशानेश्रवर जी का मंदिर बन कर तैयार हो गया है और आज इस मंदिर भगवान शिब के गुरू का शिवलिंग और अन्य मूर्तियेां के साथ तीन दिन से पूजा अर्चना एवं यज्ञ किया जा रहा हैं आज के बाद श्रद्धालु धाम में बाबा के दर्शन के साथ साथ ईशानेश्रवर भगवान के दर्शन पूजा पाठ एवं तप जप दर्शन कर पायेगे।