प्रकाश सिंह बादल क्यों कहलाते थे राजनीति के 'बाबा बोहड़'? | Parkash Singh Badal Death | #TV9D

शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से पंजाब की राजनीति का एक अध्याय खत्म हो गया है। 95 साल की उम्र तक राजनीति में सक्रिय रहने के कारण उन्हें राजनीति का ‘बाबा बोहड़’ कहा जाता था। महज 20 साल की उम्र में सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा.पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। 75 साल तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए 2022 में उन्होंने आखिरी विधानसभा चुनाव लड़ा।