Swami Prasad Maurya को मायावती ने दिया मुंहतोड़ जवाब ! पूछा- उनको चुनाव से पहले ये क्यों याद आता है

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों मठों को लेकर दिए गए बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर स्वामी प्रसाद ने कहा था कि अगर मस्जिद के नीचे मंदिर था तो इससे पहले क्या था, इसकी भी जांच होनी चाहिए। स्वामी प्रसाद ने कहा कि बौद्ध मठों को तोड़कर मंदिर बनाए गए हैं।