कानपुर न्यूज: पुलिस ने 72 घंटे के अभियान में तीन सवारी पर 2000 चालान काटा। 31 मार्च को नीलाम होगी 5 हजार करोड़ की डिफॉल्टर श्रीलक्ष्मी कॉटसिन

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - ब्रेस्ट कैंसर पीड़ितों के लिए हैलट में शुरू हो गई अंकोप्लॉस्टिक सर्जरी। सर्जरी में पीड़ित का ब्रेस्ट नहीं निकालेंगे। - बैंक हड़ताल के दूसरे दिन भी 550 से ज्यादा बैंक शाखाओं के ताले नहीं खुले। 1600 करोड़ लेनदेन रहा ठप। - पुलिस ने 72 घंटे के अभियान में तीन सवारी पर 2000 चालान काटा। हर घंटे 28 लोग मिले। 90 फीसदी ने नहीं लगाया हेलमेट। - कोरोना प्रभावित प्रदेशों से आने वालों की जुटाई रिपोर्ट। फोकस सैंपल टीम के द्वारा बुधवार से शुरू होगी सैम्प्लिंग। - 31 मार्च को नीलाम होगी 5 हजार करोड़ की डिफॉल्टर श्रीलक्ष्मी काटसिन। ई-ऑक्शन के जरिए सात संपत्तियां होंगी नीलाम।