दुनिया का पहला मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन वाला Rocket किसने Launch किया? | China Space Mission

China methane powered rocket | Pathak Sir ki Class | चीन ने दुनिया का पहला मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन वाला रॉकेट स्पेस में लॉन्च किया. उत्तर-प्रश्चिम चीन में जिउकुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से इस रॉकेट ने उड़ान भरी. जूक्यू-2 नाम का ये कैरियर रॉकेट चीन की प्राइवेट कंपनी लैंडस्पेस ने बनाया है. मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन को प्रदूषण-हीन, सुरक्षित, सस्ता और रियूज होने वाले रॉकेट के लिए एक उपयुक्त ईंधन माना जाता है. रॉकेट ने तय मानकों के हिसाब से अपने सभी टार्गेट पूरे किए. इस रॉकेट को लॉन्च करने का ये लैंडस्पेस का दूसरा प्रयास था, जिसमें उसे सफलता मिली है। देशी भाषा में मीथेन गैस को गोबर गैस कहा जाता है.