आज का राशिफल 24 April 2021 Rashifal | Today Horoscope In Hindi | Rashifal, Horoscope राशिफल

ग्रहों की स्थिति-सूर्य, बुध, शुक्र मेष राशि में हैं। वृषभ राशि में राहु हैं। मिथुन राशि में मंगल हैं। सिंह राशि में चंद्रमा हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। जनमानस बहुत बचकर रहें। अभी थोड़े दिनों की बात है, मंगल का संक्रमण खत्‍म हुआ है। अभी यह शत्रु क्षेत्री हैं। लगभग तीन महीने तक यानी 90 दिनों तक हम लोगों को बहुत बचाकर रखना है। इसके बाद जैसे ही मंगल का प्रवेश सिंह राशि में होगा, थोड़ी राहत मिलेगी।