CM केजरीवाल का ऐलान- 23 से 31 मार्च तक दिल्ली लॉकडाउन, बॉर्डर सील

कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि 23 मार्च सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक दिल्ली लॉकडाउन रहेगी। हालांकि इस दौरान राशन, सब्जी और दवा की दुकाने खुली रहेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में अभी तक कोरोना के 27 केस सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सारे प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे लेकिन किसी की सैलरी नहीं कटेगी। प्राइवेट जॉब में अस्थाई और स्थाई दोनों कर्मचरियों को पूरा वेतन मिलेगा।