कानपुर न्यूज: कोपरगंज में होटल संचालक की रॉड से पीटकर हत्या। तांगे पर बिना इंजन की कार रख कर किया प्रदर्शन।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - कोपरगंज में होटल संचालक सगे भाइयों ने दूसरे होटल संचालक की रॉड से पीटकर की हत्या। पुलिस 7-8 को लिया हिरासत में। - कोरोना काल में नहीं हो सके 28 देहदान। इस संबन्ध में मुख्यमंत्री को 50 फीट का पत्र लिखा। गाइड लाइन तैयार करने की रखी मांग। - लखनऊ हाईवे पर पांच घंटे भीषण जाम। ट्रक का टायर फटने से लखनऊ जाने की लेन पांच घंटे तक रही ठफ। दो बजे के बाद हुआ सामान्य। - मुंबई से आने वाले यात्रियों का एंटीजन कोरोनो टेस्ट शुरू। गंभीर लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल। - पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ रहे दामों के लेकर तांगे पर बिना इंजन की कार रखकर किया प्रदर्शन। तांगे में कार रखकर निकाली यात्रा।