पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर ये क्या बोल गए शिवराज सिंह चौहान के मंत्री..?

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह ने विवादित बयान दिया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह ने कहा कि क्या हम साइकिल से कभी सब्जी मंडी जाते हैं? इससे हम स्वस्थ रहेंगे और प्रदूषण भी खत्म होगा। यह बात सही है कि कीमतें ज्यादा हैं, लेकिन इससे मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल गरीब लोगों के हितों के लिए किया जाता है।