रॉकेट SSLV-D2 की लॉन्चिंग सफल, सुनिए इसरो चीफ S Somanath ने क्या कहा?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानी शुक्रवार को सुबह 9.18 बजे स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV-D2) को लॉन्च कर दिया है. छोटे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में छोड़ने के लिए बनाए गए इस सबसे छोटे रॉकेट की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुई. यह SSLV का सेकेंड एडिशन है.