दिल्ली का हवा-पानी बिगड़ा, यमुना के जहरीले झाग में छठ श्रद्धालु डुबकी लगाने को मजबूर

वायु प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली में अब पानी भी दूषित होने लगा है। रविवार सुबह से ही कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी की सतह पर जहरीले झाग तैरते दिख रहे हैं। छठ महापर्व से पहले यमुना में तैर रहे झागों ने श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी बढ़ा दी है। हवा-पानी के साथ दूषित होने से सरकार के साथ पर्यावरणविद् भी चिंतित हैं। दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण और यमुना के पानी में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने को लेकर कई बार चिंता जता चुकी है, लेकिन अब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सका है।