कानपुर न्यूज:- घाटमपुर मे 3 नवंबर को उपचुनाव। सुरेश खन्ना ने कहा हरहाल में रोके कोरोना से मौतें।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - घाटमपुर विधानसभा में कैबिनट मंत्री कमलरानी वरुण के निधन के बाद खाली हुई सीट। 3नवंबर को होगा चुनाव। सपा, भजपा व कांग्रेस में मुकाबला। - कोरोना मिक्स डेंगू ने महिला की ले ली जान। एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बेहोश हुई महिला। अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम। - सपा कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की खराब गुणवत्ता और ओवर स्पीडिंग से वसूले जा रहे बिल को रोकने के लिए किया प्रदर्शन। -चकेरी क्षेत्र में देर रात फौजी समेत तीन घरों में चोरो ने की चोरी। 35 हजार के जेवर और नकदी कर दी पार। पुलिस शुरू की छानबीन। - चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हर हाल में रोके कोरोना से मौंते। कांटैक्ट ट्रेसिंग से सिम्टोमेटिक मरीजों का तत्काल पहुंचाए अस्पताल।