बिहार: मानव शृंखला 2020: इतिहास रचने को बेताब बिहार

बिहार इतिहास रचने को बेताब है। रविवार सुबह 11.30 बजे से 12.00 बजे के बीच अटूट मानव शृंखला बनेगी। इतिहास बनाकर बिहार आज विश्व के सभी देशों का ध्यान पर्यावरण संरक्षण की तरफ आकृष्ट कराने जा रहा है। 16 हजार किलोमीटर से लंबे मानव शृंखला में चार करोड़ से अधिक लोग भाग लेने जा रहे हैं। जल जीवन और हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के पक्ष में रविवार को बनाए जाने वाली मानव शृंखला का मुख्य केंद्र गांधी मैदान है। यह ऐतिहासिक गांधी मैदान तीसरी बार विशाल मानव शृंखला का गवाह बनने जा रहा है। इसके पूर्व 21 जनवरी 2017 और 2018 को भी गांधी मैदान में मानव शृंखला बनायी गयी थी। 2017 में नशामुक्ति और 2018 में बाल विवाह और दहेजप्रथा उन्मूलन को लेकर मानव शृंखला बनी थी।