कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू के अमरनाथ यात्रा बेस कैम्प भगवती नगर से रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग को कई जगहों से चौड़ा किया गया है और कई हिस्सों में रेलिंग भी लगाई गई है। वहीं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए 34 माउंटेन रेस्क्यू टीमें भी तैनात की गई हैं। इसके अलावा कठुआ से पवित्र गुफा तक विभिन्न शिविरों में एक साथ 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है।