कानपुर न्यूज: कई जिलों में प्लाज्मा फेरेसिस किट का संकट। पक्षी विहार में 29 हिरण क्वारंटाइन।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - दुर्गापुर से 80 टन ऑक्सीजन लेकर स्पेशल ट्रेन कानपुर पहुंची। जूही रेलवे यार्ड में मंत्री सतीश महाना ने की ट्रेन की अगुवाई। - डीएम व नगर आयुक्त ने जनपद में किया सैनेटाइजेशन कार्यों का किया निरीक्षण। फल मंडी में निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश। - कई जिलों में प्लाज्मा फेरेसिस किट का संकट। कहीं ब्लड बैंक किट नहीं तो कोई जुगाड़ से चलाएगा एक दो दिन का काम। उत्पादन न होने से सप्लाई बंद। - वन्यजीवों में संक्रमण के के बाद पक्षी विहार में अलर्ट जारी। 29 हिरण और केयर टेकर भी किए गए क्वारंटाइन। - एमएलसी अरुण पाठक ने प्लांट के लिए 1.50 करोड़ दिए। कानपुर नगर, देहात और उन्नाव के डीएम को लिखा पत्र।