कांग्रेस-सपा का चुनावी एजेंडा तय! 24 में 'सॉफ्ट हिंदुत्व' से मिलेगी विजय? : Amitabh Agnihotri

ये सियासी संयोग है, या सत्ता का सफल प्रयोग...जो भी है इन दिनों देश की राजनीति में हिंदुत्व का रंग, सियासी दलों के सिर चढ़कर बोल रहा है...कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस और उसके नेताओं के किरदार में भी बड़ा बदलाव दिख रहा है...मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने के दौरान हिंदुत्व का झंडा थामें प्रियंका गांधी ने भी इरादे जता दिए...कि, कांग्रेस का हाथ-सॉफ्ट हिंदुत्व के साथ...।