Tamil Nadu में मदुरै सांसद के खिलाफ ट्वीट करने पर BJP नेता SG Suryah गिरफ्तार | CT Ravi #TV9Shorts

तमिलनाडु में बीजेपी के सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी मदुरई में की गई है. मदुरै साइबर क्राइम पुलिस ने सूर्या की गिरफ्तारी की है. सूर्या ने मदुरई के सांसद एसयू वेंकटेशन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसकी शिकायत वेंकटेशन ने पुलिस से की थी. तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा है कि ये गिरफ्तारी बीजेपी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का रिजल्ट है, जिसे किसी भी तरह से रोका नहीं जा सकता. उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी जारी रहने वाली है. #SGSurya #KAnnamalai #CTRavi