किसानों के साथ डटकर खड़ी हैं महिलाएं, जबतक नहीं होगा कानून रद्द तबतक नहीं जाएंगी वापिस

कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली से सटे सभी बार्डर पर किसानों के साथ उनके परिवार की महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई हैं। महिलाओं का कहना है कि जबतक कानून को वापिस नहीं लिया जाएगा, वह तबतक यहां से नहीं जाएंगी। पिछले 10 दिनों से ये महिलाएं दिल्ली से सटे टिकरी बॉर्डर पर मौजूद हैं।