कानपुर न्यूज: कोर्ट मैरिज करने पर युवती को परिजन घर लाए तो लगाई फांसी। दिव्यांग महिला की बेटी बरामद।

कानपुर लोकल न्यूज: हिन्दुस्तान स्मार्ट बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्राची सिंह की रिपोर्ट - युवती के कोर्ट मैरिज करने पर परिजन घर लाए तो लगा ली फांसी। जान देने से पहले कंट्रोल रूप में दी सूचना। - तीन कोविड मरीजों का इलाज करने में फंसे 50 डॉक्टर और 58 पैरा मेडिकल स्टाफ। विशेषज्ञों की संख्या घटाई गई। - भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, दोनों पक्षो से 400 लोगों ने किया घेराव। चौकी प्रभारियों से भी की हाथापाईं। - पुलिस ने दिव्यांग महिला की बेटी को किया बरामद। अपहर्ता का चचेरा भाई ही भगाकर ले गया था।