Delhi की कानून व्यवस्था चौपट, LG साहब Kejriwal के काम का Credit लेने में व्यस्त- AAP

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं और दिल्ली पुलिस कितनी बेबस है, ये इस वीडियो में साफ नज़र आ रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के इस बेहद सुरक्षित जोन प्रगति मैदान इलाके में लूट की इस वारदात पर गंभीर चिंता ज़ाहिर की है. सीएम केजरीवाल एक सीसीटीवी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, कि "दिल्ली में लचर कानून-व्यवस्था को देखते हुए एलजी विनय सक्सेना को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. ताकि किसी और व्यक्ति के लिए एलजी बनने का रास्ता साफ हो, जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके. दिल्ली के सीएम ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें. हमारी सरकार आपको दिखाएगी कैसे देश की राजधानी को यहां रहने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है.